फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जेसी बोस विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन मेरा युवा भारत (माय भारत)की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ लेकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. अजय रंगा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सचिन ठाकुर, अमित भारद्वाज, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रदीप दिमरी और युवा आइकन तनिष्का राज भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News विकसित भारत युवा संसद का...