Faridabad News: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, दस घायल
फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। फिरोजपुर झिरका के गांव बीवा में बुधवार को दुकान से सामान लेने को लेकर 500 रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस दौरान करीब दस लोग घायल हुए हैं। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को किसी पक्ष की लिखित शिकायत अभी नहीं मिली है। एक पक्ष के घायल आरिफ के अनुसार, विवाद एक दिन पहले दुकान से सामान लेने के दौरान 500 रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। बुधवार को विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए。
घायलों की संख्या आरिफ का आरोप है कि कुछ लोग हथियार लेकर गांव के मुख्य स्टैंड पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। उन्होंने फायरिंग किए जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.