फरीदाबाद, अगस्त 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एनआईटी-5 की संपत्ति को लीज पर देने के मामले में 99 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक कंपनी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-15 निवासी वरिष्ठ नागरिक शशि बग्गा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2025 में विशाल महाजन, ध्वनि महाजन समेत कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने उनसे संपर्क किया था। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें 1.32 करोड़ रुपये के निवेश पर हर माह 6.78 लाख रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया। इसमें 4.58 लाख रुपये किराया और 2.20 लाख रुपये निवेश की वापसी के बताए गए। आरोप है कि बग्गा ने चेक और आरटीजीएस के जरिए 99 लाख रुपये एपिक एंजल्स रिटेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खाते में जमा किए। 24 फरवरी 2026 को कंपनी के साथ ...