Faridabad News: लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठे युवक ने काटी जेब, एक लाख रुपये लेकर फरार
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर के रसूलपुर चौक से हुड्डा चौक की ओर जा रहे एक व्यक्ति की जेब काटकर एक युवक एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बस अड्डा चौकी पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की तलाश कर रुपये बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने अनुसार कौंडल गांव निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह अपने मिस्त्री मोहन के साथ बाइक पर रसूलपुर चौक से हुड्डा चौक की ओर जा रहा था। रसूलपुर चौक और किठवाड़ी के बीच बाइक सवार दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। उनकी बाइक पर एक युवक बैठ गया। आरोप है कि बस अड्डा चौक पहुंचने पर युवक ने उनकी जेब काट ली और उसमें रखे एक लाख रुपये निकालकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार वारदात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.