फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आदर्श नगर थाना क्षेत्र से जुलाई में 12वीं की छात्रा लापता हो गई थी। शनिवार को मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रा के परिजन और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आदर्श नगर थाने में हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाने पहुंचे लोगों ने मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मनोज को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। परिजनों के मुताबिक, 29 जुलाई को उनकी बेटी को आरोपी इमरान कथित तौर पर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस से छात्रा को तलाशने और बरामद करने की मांग की थी। आरोप है कि पुलिस ने 31 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की, लेक...