फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद में लड़ाई-झगड़े, चाकू से हमला और हत्या के प्रयास के तीन मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मामले में अब तक दस लोग पकड़े जा चुके हैं। डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर चाकू से हमला

डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हमला थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर अंकित नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को पुनीत ने अंकित को पैसे देने के बहाने गली के बाहर बुलाया था। वहां सोनू, धवल समेत अन्य युवक मौजूद थे। रुपयों को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुनीत ने चाकू से अंकित पर वार किए और अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की।

पुरानी...