फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- लक्ष्मण मूर्छा और संजीवनी बूटी का प्रसंग Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मार्केट नंबर-1 स्थित विजय रामलीला कमेटी के मंच पर रविवार रात लक्ष्मण मूर्छा और संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का भावुक मंचन किया गया। मेघनाथ के प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान राम के विलाप ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन में मेघनाथ की भूमिका निभा रहे लखन वर्मा ने बरछी से प्रहार कर लक्ष्मण (नितिन शर्मा) को मूर्छित कर दिया। हनुमान जी (वैभव लरोइया) लक्ष्मण को श्रीराम के पास लेकर पहुंचे। भाई की हालत देखकर राम की भूमिका निभा रहे निशांत ने विलाप करते हुए कहा उठ लखन लाल प्रिय भाई, दशा तुम्हारी देख राम की अखियां भर आई। इस संवाद और निशांत के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। इसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने द्रोणागिरि ...