Faridabad News: लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश
फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: पलवल,अभिषेकशर्मा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में सीएम विंडो, सीपीग्राम, एसएमजीटी और समाधान शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्रवाई के बाद पोर्टल पर शिकायतों की स्थिति अपडेट करने और शिकायतकर्ताओं को जानकारी देने को कहा। एक से अधिक विभागों से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.