फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन जिला नूंह की उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीतिका के कुशल निर्देशन तथा स्थानीय प्रशासन, जिला नूंह के तत्वावधान में किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना रहा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: जिला स्तरीय रोजगार मेला नौ अक्तूबर कोरोजगार मेले में भागीदारी रोजगार मेले में नूंह जिले के सभी छह राजकीय महाविद्यालयों हरद्वारी लाल गोयल राजकीय महाविद्यालय, तावडू, राजकीय महाविद्यालय, बिस्सर अकबरपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय, पुन्हाना, राजकीय...