फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रेस्तरां के बाहर खड़ी कार चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बेटी की तबीयत खराब होने के कारण दोस्त की कार लेकर बड़खल रोड स्थित एक रेस्तरां गए थे। 24 जुलाई की रात कार बाहर खड़ी कर भोजन करने गए और लौटने पर वाहन गायब मिला। कार दोस्त की पत्नी के नाम पर पंजीकृत थी और उसके मूल दस्तावेज भी वाहन के अंदर रखे थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...