Faridabad News: रेलवे अंडरपास से 36 घंटे बाद भी पानी नहीं निकला
फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा पानी 36 घंटे बाद भी नहीं निकल सका है। अंडरपास में जल स्तर अधिक होने के कारण इसे वाहनों के लिए बंद रखा गया है। पानी में कार के साथ डूबे बुजुर्ग चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद कार और बस को शनिवार पुलिस ने क्रेन की सहायता से अंडरपास से बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरी शनिवार को सूरजकुंड रोड पर सड़क धंसी गई। सूरजकुंड स्थित केनवुड सोसाइटी में बारिश के कारण दीवार टूट गई। दीवार टूटने से सड़क पर जमा पानी तेज बहाव के साथ सोसाइटी के बेसमेंट में घुस गया, जिससे दिनभर लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सेक्टर-22 में देवीलाल पार्क के सामने जमीन धंसीस्मार्ट सिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.