Faridabad News: रेड मैराथन में सोनिया व केशव विजेता रहे, आराध्या व दीक्षा ने प्रश्नोत्तरी जीती
फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में रेड रन मैराथन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला एड्स नियंत्रण संगठन (डीएसीओ) द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशा मुक्ति का संदेश देना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद और एसीपी विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बड़ी संख्या में खेल विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता और नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.