फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा एक आरोपी सेक्टर-8 थाना परिसर से 7 जुलाई को फरार हो गया। आरोपी ने पहली मंजिल स्थित अनुसंधान कार्यालय की खुली खिड़की से छलांग लगाई और भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का विवरण पुलिस के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गांव गंभीरा मलाना डूगर निवासी दिलखुश मीणा को साइबर ठगी के एक मामले में 6 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। 7 जुलाई को अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक सरफराज उससे पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे शौचालय की ओर ले जा रहे थे कि अचानक उसने पुलिसकर्मी को धक्का दिया और पहली मंजिल की खु...