Faridabad News: रिटायर्ड जवान से पौने सात लाख की ठगी
फरीदाबाद, अगस्त 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रिटायर्ड आर्मी जवान से करीब पोने सात लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। बाद में 13 लाख रुपये और मांगे जाने पर पीड़ित को ठगी का शक हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता की कहानी आदर्श नगर, बल्लभगढ़ निवासी उपेंद्र सिंह ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि 7 जुलाई को फेसबुक पर शेयर निवेश का विज्ञापन देखकर उन्होंने उस पर क्लिक किया। इसके बाद अनन्या कुलकर्णी नाम की महिला ने व्हाट्सऐप पर संपर्क कर ट्रेडिंग में निवेश के लिए प्रेरित किया। महिला के कहने पर उन्होंने पहले 5 हजार, फिर 88 हजार और 50 हजार रुपये जमा किए।
निवेश की घोषणा इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.