Faridabad News: रिटायर्ड कर्नल सहित दो से लाखों की धोखाधड़ी
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: पलवल,संवाददाता । रिटायर्ड कर्नल सहित दो लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्री हरि भवन, न्यू कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल दयाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप संदेश आया। इसमें अदाणी गैस का बिल भरने की बात कही गई थी। उन्होंने दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की तो सामने वाले ने अपना नाम अजय मिश्रा और खुद को अदाणी ग्रुप का कर्मचारी बताया। आरोपी ने गैस कनेक्शन के लिए लिंक पर 10 रुपये भेजने को कहा।दयाराम ने लिंक के माध्यम से 10 रुपये भेजने का प्रयास किया, लेकिन लेनदेन विफल हो गया। बातचीत के दौरान कई बार ट्रांजेक्शन का प्रयास किया गया, जो सफल नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने दूसरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.