फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- Faridabad News: - रिकार्ड दिखाने के नाम पर ले रहा था रुपये फरीदाबाद, संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) में चल रहे रजिस्ट्रार कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए क्लर्क राहुल त्यागी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेक्टर-16 आरडब्ल्यूए के वित्तीय रिकॉर्ड दिखाने के लिए नवनीत नाम के व्यक्ति से 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 निवासी नवनीत नाम के व्यक्ति ने सेक्टर-16 आरडब्ल्यूए के वित्तीय रिकॉर्ड देखने के लिए आवेदन किया था। रिकार्ड दिखाने के लिए क्लर्क राहुल ने उनसे 45 हजार रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: फैक्ट्री लाइसेंस सहित मंजूरियों के फर्जी दस्तावेज देने का आरोप नवनीत ने मामले की शिकायत एसीबी को दी। शिकायत के आधार पर एसी...