Faridabad News: राहगीर और वाहनों को रौंदते हुए कार शोरूम में घुसी, एक की मौत
फरीदाबाद, जुलाई 30 -- Faridabad News: नूंह, केशव भारद्वाज। सदर तावड़ू थाना के अंतर्गत छरोड़ा गांव के बस स्टैंड के पास एक बेकाबू कार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए टाइल शोरूम में घुस गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक युवक करीब 100 फीट दूर जाकर एक खड़ी कार की छत पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । यह हादसा बुधवार देर शाम का है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बहरामपुर गांव निवासी 34 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह छरोड़ा बस स्टैंड के पास अपने जीजा के साथ टाइल्स की खरीदारी के लिए आया था। बुधवार शाम करीब 5:38 बजे तेज रफ्तार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.