फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ स्थित एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी से दिल्ली-एनसीआर में आपूर्ति के लिए भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक सामान के लापता होने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रबंधक का दावा है कि माल की कीमत करीब सवा नौ लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरेापी ड्राइवर को काबू कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रबंधक रामकुमार शुक्ला ने बताया कि वह सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसायटी के निवासी हैं और बल्लभगढ़ स्थित एक निजी आपूर्ति श्रृंखला कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी से दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक सामान भेजा जाता है। 10 जुलाई को वाहन में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड कर चालक किशोर राज को डिलीवरी के लिए रवाना किया गया था。 यह भी पढ़ें- Khagaria News:...