Faridabad News: रास्ता रोकने के विवाद में परिवार पर हमला
फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी, गांव साहूपुरा में रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने परिवार और कुछ किरायेदारों के साथ मिलकर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में महिला के भाई और मां के सिर में डंडे लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में बालाजी कॉलोनी निवासी प्रीति ने बताया कि 15 अगस्त को वह अपने बड़े भाई अमित कुमार, छोटे भाई हेमंत कुमार, मां मूर्ति देवी और भाभी हेमलता के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसका भाई हेमंत घर का सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल से जाने लगा। आरोप है कि पड़ोसी मूलचंद अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.