फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में राशन डिपो के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर है। हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद में उचित मूल्य की दुकानों के 69 रिक्त लाइसेंस आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, जिले में उपलब्ध 69 लाइसेंसों में से 46 सामान्य श्रेणी के लिए और 23 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस प्रकार कुल रिक्त लाइसेंसों में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ पात्र परिवारों तक राशन की सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है। जिले के विभिन्न गांवों और नगर निगम क्षेत्...