फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। प्रथम एकलव्य अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने डीडी स्पोर्ट्स के खिलाफ 186 रन से जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे निखिल नागर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। रावल क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। निखिल नागर ने 104, कबीर लांबा ने 65 और हितेश शर्मा ने 34 रन बनाए। डीडी स्पोर्ट्स की ओर से सागर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीडी स्पोर्ट्स की टीम 29 ओवर में 107 रन पर आल आउट हो गई। अंश ने 40, अर्जुन ने 31 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से वंश कुमार व आयुष सिवाच ने तीन-तीन विकेट लिए।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...