Faridabad News: रावल क्रिकेट अकादमी 10 विकेट से जीती
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नंगला स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान रावल क्रिकेट अकादमी ने श्रीबाला जी क्रिकेट अकादमी के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। कर्तव्य भारद्वाज को शानदार प्रदर्शन करने में मैन ऑफ द मैच दिया गया। श्रीबाला जी क्रिकेट अकादमी की टीम बल्लेबाजी करते हुए 100 रन पर आल आउट हो गई। पीयूष ने 29 और ध्रुव ने 11 रन बनाए।रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से कर्तव्य भारद्वाज ने व आयुष सिवाच ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी की बिना विकेट गंवाए 20 ओवर में 101 रन बनाकर जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.