फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। रावल इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए अंडर-12 आयुवर्ग के क्रिकेट मुकाबले में मेजबान रावल क्रिकेट अकादमी ने वाईबी स्पोर्ट्स के खिलाफ एक विकेट से जीत दर्ज की। वाईबी स्पोर्ट्स ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 184 रन बनाए। नैतिक त्रिवेदी ने 44 और दक्ष ठाकुर ने 25 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से पार्थ देवगन ने तीन, तन्मय सिंह व विवान फागना ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी ने 34 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया हरिंदर ने 33 और विवान फागना ने 21 रन बनाए। वाईबी स्पोर्ट्स की ओर से गुरिंदर ने चार और सुशांत ने तीन विकेट हासिल किए। विवान फागना को शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।--

हिंदी हि...