फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। सेक्टर-37 में रविवार रात रामलीला मंचन समाप्त होने के बाद घर लौट रहे युवक पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने लूटपाट करने की कोशिश की। कामयाब नहीं हाेने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में युवक ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे चाकू उनकी बाजू में लगा। पीड़ित सेक्टर-37 में चल रही श्री रामलीला सेवा समिति में सोमवार से राम का किरदार निभाने वाले थे। श्री रामलीला सेवा समिति के निर्देशक दीपक ने बताया कि रविवार को रामलीला समापन के बाद सूरदास कॉलोनी निवासी राजू वापस अपने घर लौट रहे थे। सोमवार से उनका किरदार था तो वह अपनी ड्रेस साथ लेकर जा रहे थे ताकि उसे ट्राई करके देख लें। यह भी पढ़ें- Faridabad News: रामलीला मंचन से वापस लौट रहे युवक पर चाकू से हमला रात करीब 1.30 बजे जब वह अ...