Faridabad News: राधा नाम के दीवानों ने अन्नकूट प्रसाद बांटकर मनाया मासिक भंडारा
फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। राधा नाम के दीवाने संस्था की ओर से रविवार को चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला के सामने संस्था कार्यालय में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के प्रधान पारस अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को भंडारा आयोजित किया जाता है। आगामी गोवर्धन पूजा को देखते हुए इस बार अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में अग्रवाल महिला मंडल और सोशल स्मार्ट वूमेन ग्रुप की सदस्यों ने भी विशेष सहयोग दिया। संस्था की महिला सदस्यों पूजा अग्रवाल, खुशबू मित्तल और सीमा रानी ने सहयोगी महिलाओं का पटका पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जाट महासभा फरीदाबाद के अध्यक्ष संदीप चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.