Faridabad News: राजा नाहर सिंह महल पर डाक लिफाफा जारी
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ के ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह महल पर सोमवार को भारतीय डाक विभाग ने विशेष डाक आवरण जारी किया। इस मौके पर महल को संग्रहालय के रूप में विकसित करने और यहां लगने वाले पारंपरिक कार्तिक मेले को दोबारा शुरू कराने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राजा नाहर सिंह का योगदान देश के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी वीरता, संघर्ष और बलिदान की विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। फरीदाबाद मंडल के डाक अधीक्षक आरए यादव ने बताया कि डाक विभाग हर साल नौ से 15 अक्तूबर तक डाक सप्ताह मनाता है। इसी के तहत इस बार राजा नाहर सिंह महल पर विशेष डाक आवरण जारी करने का निर्णय लिया गया। इस विशेष आवरण की कीमत 20 रुपये रखी गई है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.