Faridabad News: रंग-बिरंगी राखियों और उपहारों से सजने लगे बाजार
फरीदाबाद, अगस्त 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। रक्षा बंधन को एक सप्ताह शेष रह गया है और जिले के बाजार तरह-तरह की राखियों से सजने लगे हैं। महिलाएं अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने पहुंच रही हैं। वे अपने भाई के बच्चों के लिए भी राखी खरीदना नहीं भूल रही हैं। महिलाएं बच्चों की रुचि के अनुसार डोरेमॉन, नोबिता, मोटू-पतलू, छोटा भीम, बग्स बनी सहित कई कार्टून किरदारों वाली राखियां खरीद रही हैं। बाजार में बच्चों के लिए ये राखियां काफी आकर्षक हैं। इसके अलावा बड़ों के लिए सूत और रेशम के धागों से बनी कई तरह की राखियां उपलब्ध हैं। बाजार में राखियों की कीमत 10 से लेकर 200 रुपये तक है। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बाजारों में दुकानों के अलावा उनके बाहर भी राखियों की दुकानें सजी देखी जा सकती हैं। बता दें कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.