फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद/नूंह, धनंजय चौहान। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से शनिवार को रेडियो मेवात के निकट स्थित बैडमिंटन कोर्ट में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शशिकांत ने प्रतियोगिता का अवलोकन कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।जिला खेल अधिकारी भूषण चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता लड़के और लड़कियों के लिए 8 से 14, 14 से 18 तथा 18 से 28 वर्ष के तीन आयु वर्गो...