Faridabad News: यूपीआई पर चार्ज के बाद नकदी की किल्लत
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में डिजिटल भुगतान का उपयोग करने वाले लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ जहां यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले अतिरिक्त चार्ज और जीएसटी के डर से दुकानदारों ने ऑनलाइन भुगतान लेने से परहेज करना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ शहर में एटीएम नेटवर्क की.badahali के कारण नकदी संकट शुरू हो गया है। हालात यह हैं कि रोजाना की खरीदारी के लिए लोग हाथ में मोबाइल और यूपीआई ऐप लिए दुकान-दुकान भटक रहे हैं, लेकिन दुकानदार नकद मांगने पर अड़ने लगे हैं। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 फीसदी का मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने का ऐलान किया था।इसके साथ ही उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लिया जाएगा। ये नियम अगले महीने 15 अक्तूबर से लागू होगा, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.