Faridabad News: युवा व्यापारियों ने डीसीपी से की मुलाकात
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर के युवा व्यापारियों ने मंगलवार को डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल से मुलाकात की। कार्यालय में हुई बैठक में बाजार व्यवस्था, अतिक्रमण और सुरक्षा पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया। डीसीपी ने कहा कि बाजारों में रास्ते खुले रखना जरूरी है। पिछले दिनों बाजार में आग लगने की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में दमकल और राहत वाहनों को मौके तक पहुंचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए दुकानदारों को अपने सामान और अन्य वस्तुओं को रास्तों पर रखने से बचना चाहिए। तरुण अग्रवाल, विकास गर्ग और नवनीत सिंगला ने कहा कि प्रशासन जब भी उनसे सहयोग मांगेगा, वे आगे आकर मदद करेंगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाजारों में बढ़ेगी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.