Faridabad News: युवती को बचाने में सिटी बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, बाल-बाल बचे लोग
फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-8 में डीएनडी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शनिवार देर शाम एक युवती को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा हो गया। बल्लभगढ़ से बदरपुर बॉर्डर जा रही रूट नंबर 904 की सिटी बस अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण आगे चल रही सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 8 से 10 यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिटी बस के आगे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे एक युवती स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान अचानक स्कूटी सड़क पर फिसल गई और युवती गिर गई। युवती को सड़क पर गिरता देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.