Faridabad News: युवक से मारपीट के मामले में सात नामजद समेत अन्य पर केस
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: पलवल ,अजित कुमार । उटावड़ थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि शिकायत में लगाए गए अपहरण और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप पुलिस जांच में सही नहीं पाए गए। गांव मालूका निवासी तौफीक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 29 जून को उसका बेटा सादिक अपनी बहन को गांव छापड़ा छोड़कर लौट रहा था। भीमसीका के पास अबुबकर, अलताफ, नियाजू, यासीर, आदिल व अन्य लोगों ने अवैध हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया और उसे छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थ तस्कर होने के शक में तीन युवकों के सिर मुंडवाए शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रुपये नहीं देने पर उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई तथा जान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.