Faridabad News: युवक पर हमला कर सोने की चेन, नकदी और मोबाइल लूटा
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। गांव बुखारपुर में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उससे सोने की चेन, 7,000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया गया। पीड़ित विशाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 24 जुलाई की रात अपने माता-पिता के पास जा रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसे घेर लिया और लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसकी सोने की चेन, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.