Faridabad News: युवक पर ईंट पत्थरों से हमला बोला
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव मांदकौल में चचेरे भाई के घर गए युवक पर दो लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, मुंह और कंधे पर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।मांदकौल निवासी बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई की सुबह करीब दस बजे वह अपने चचेरे भाई मनीष के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान पुनीत और गोवर्धन वहां पहुंचे और उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, मुंह और कंधे पर चोट लगी। मनीष ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।बंटी के अनुसार, वह भाई के साथ उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गया। उसने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.