फरीदाबाद, जुलाई 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने गुम हुए मोबाइल फोन के जरिए एक व्यक्ति के बैंक खाते से 71 हजार 200 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सेहतपुर पल्ला स्थित सूर्य कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 11 जून को दिल्ली जाते समय उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। इसके बाद उसने नई सिम निकलवाकर पहले एक सामान फोन और फिर नए एंड्रॉयड मोबाइल में डाल दी थी। जब उसने अपने नए फोन में फोनपे ऐप डाउनलोड कर चलाया किया तो पता चला कि उनके बैंक खाते से 11 जून से 15 जून के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 71 हजार 200 रुपये ट्रांसफर हो गए।ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने 18 जून को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। ...