फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौक पर जेसीबी मशीन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए और एक युवक का पैर जेसीबी के नीचे आकर कुचल गया। घायल का इलाज फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, टीकरी ब्राह्मण निवासी तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर को सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने मामा के लड़के शुभम निवासी शमशाबाद के साथ बाइक पर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Jamui News: सोनो चौक के पास बाइक की टक्कर से युवक का टूटा पैर रसूलपुर चौक पर पीछे से आई जेसीबी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और जेसीबी शुभम के दाएं पैर के ऊपर चढ़ गई। तरु...