Faridabad News: युवक और उसके जीजा पर लाठी-रॉड से हमला, केस दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर की भगत जी कॉलोनी में युवक और उसके जीजा पर लाठी, लोहे की रॉड व घूंसों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगत जी कॉलोनी निवासी शुकंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ जुलाई की रात उसका बेटा लोकेश और दामाद बल्लू कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के पास राजू, उमेश और उनके साथ आए पांच-छह युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, लोहे की रॉड और घूंसों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। शिकायत में 56 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया।कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि दोनों घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और मौके की जांच के बाद पाया कि रुपये छीने जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.