Faridabad News: यशेंद्र सिंह ने संभाला नगर निगम आयुक्त का कार्यभार
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम के नव नियुक्त आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। निगम कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की मौजूदा स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी ली। निगम आयुक्त यशेंद्र ने कहा कि शहर के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ सड़क, सीवर, जल निकासी, पेयजल और स्ट्रीट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है और इसका विकास योजनाबद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.