Faridabad News: यतिन की गेंदबाजी से रावल क्रिकेट अकादमी जीती
फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने बालाजी क्रिकेट अकादमी को छह रन से हराया। रावल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए। चेतन्या ने 72 और हरीश भड़ाना ने 35 रन की पारी खेली। श्री बालाजी की ओर से अभिषेक ने चार और लवीश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में 174 रन ही बना सकी। वाशु ने 54 और रोहित फौगाट ने 40 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से यतिन ने तीन और कुशाग्र ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए यतिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.