फरीदाबाद, अगस्त 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शहर के निजी अस्पतालों के साथ बीके अस्पताल की ओपीडी में भी ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। अकेले बीके अस्पताल में 120 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अचानक बदन दर्द होना वायरल बुखार के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। मौसम में बदलाव के कारण सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में गर्मी परेशान कर रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों में सर्दी, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और बुखार की शिकायत देखने को मिल ...