Faridabad News: मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत, तापमान तीन डिग्री गिरा
फरीदाबाद, अक्टूबर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाने और हवा चलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 35 डिग्री से घटकर 32 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान थे। शनिवार को बादल छाने और हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को दिन के समय गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: जिले में अगले दो दिन तक बारिश के आसार, गर्मी से राहत मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.