Faridabad News: मौलाना फजरूद्दीन को दी श्रद्धांजलि
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद रविवार को गांव गंगवानी पहुंचे और दो दिन पहले निधन हुए मौलाना फजरूद्दीन के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की मगफिरत की दुआ करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि मौलाना फजरूद्दीन ने समाज और धर्म की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस दौरान आफताब अहमद ने क्षेत्र की समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर सरकार से सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: लोगों से मिल क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए सांसद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.