Faridabad News: मोहताबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव मोहताबाद में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना रहा। अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे दुर्घटनाओं में घायल लोगों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और अन्य जरूरतमंदों की जान बचाने में मदद मिलती है। रक्त की जरूरत कभी भी पड़ सकती है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.