Faridabad News: मोबाइल झपटमारी के कुछ घंटे बाद दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। राहगीर से मोबाइल झपटने के मामले में सीआईए पलवल ने 13 सितंबर को वारदात के कुछ घंटे बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान धीरज और दक्ष सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अजय कुमार सुबह करीब पांच बजे ओम सीमेंट गोदाम के सामने से पैदल जा रहे थे। दीप स्वीट्स से मीनार गेट के बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका वीवो मोबाइल छीन लिया और हुड्डा बाईपास की ओर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद थाना शहर पलवल में मामला दर्ज किया गया। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। मुख्य सिपाही छोटू राम की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.