फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने के बाद बैंक खाते से 91 हजार रुपये निकालने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 20 हजार रुपये बरामद किए। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हनुमान नगर, भारत कॉलोनी निवासी रमेश भगत तीन नवंबर 2025 की रात करीब 10:45 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। खाटू श्याम मंदिर, सेक्टर-20बी, मथुरा रोड के पास पत्नी का फोन आने पर वह सड़क किनारे रुके। इसी दौरान एक युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। अगले दिन बैंक पहुंचने पर उन्हें खाते से यूपीआई के जरिए 91 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। शिकायत पर सेक्टर-8 थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि नीरज और सूरज ने मोबाइल छीना था। इसके बाद उन्होंने ...