Faridabad News: मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने दिल्ली-अलवर रोड पर मोबाइल छीनकर भागने वाले दो बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को दिल्ली-अलवर रोड पर सोकीन से दो बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया था। शिकायत पर थाना शहर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आफताब निवासी ठेकरा और हसन निवासी फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्कूल बस कंडक्टर से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.