Faridabad News: मोबाइल चोरी कर खाते से रकम निकाली
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी होने के बाद उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से कई ऑनलाइन लेन-देन किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अली मोहम्मद ने बताया कि उसका मोबाइल फोन घर से चोरी हो गया था। शिकायत के अनुसार, मोबाइल चोरी होने के बाद 26 जून से 23 जुलाई 2026 के बीच उसके पीएनबी खाते से कई ऑनलाइन लेन-देन हुए और खाते से रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने इन लेन-देन को पूरी तरह अनधिकृत बताते हुए कहा कि उसने किसी भी भुगतान या निकासी की अनुमति नहीं दी थी। अली मोहम्मद ने मोबाइल चोरी में साहिब, निरंजन और रौशन नामक व्यक्तियों पर संदेह जताते हुए उनकी भूमिका की जांच की मांग की है। साथ ही खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की गुहार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.