फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 36वें दिन भी जारी रहा। बीटेक के छात्र अरबाज खान और हुजैफा पिछले आठ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लगातार भूखे रहने के कारण दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी है। उन्हें ग्लूकोज देने की नौबत आ गई है। वहीं, आंदोलन को समर्थन देने के लिए लगातार लोगों की भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मेवात के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कॉलेज पहुंचे। मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने पर अड़े छात्र

भूख हड़ताल से छात्रों की तबीयत बिगड़ी छात्रों ने अपनी मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। दोनों विद्यार्थियों ने आठ दिनों से खाना नहीं खाया है। इससे उनके शरीर में काफी कमजोरी आ गई है। शुक्रवार को उन्हें ...