Faridabad News: मुख्य बाजार की चार दुकानों में आग से सामान खाक
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर के मुख्य बाजार में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चार दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में चारों दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। आग देवी राम पेंट वाले, मनीष गारमेंट, मीनाक्षी साड़ी सेंटर और कामाक्षी साड़ी की दुकानों में लगी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मीनाक्षी साड़ी सेंटर की पूरी इमारत बुरी तरह जलकर खत्म हो गई। दुकान में रखा साड़ी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं बीवी राम पेंट वाले की दुकान में रखा पेंट समेत पूरा माल आग की चपेट में आ गया। मनीष गारमेंट और कामाक्षी साड़ी की दुकानों में भी भारी नुकसान हुआ। दुकानदारों के अनुसार दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.