फरीदाबाद, अगस्त 7 -- Faridabad News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर स्थित धनचिरि कैंप में विधायक मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और शिवभक्तों की सुरक्षित कांवड़ यात्रा की कामना की। शिविर में पहुंचने पर विधायक मुकेश शर्मा और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कावड़ियों की सेवा में दिन-रात एक कर रहे कर्मयोगीमुख्यमंत्री का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने शिविर का निरीक्षण कर वहां दी जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कांवड़ियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने स्वयंसेवकों के सेवाभाव की स...